नवगछिया – परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पथ पर एक बाइक लूट कांड मामले में पुलिस ने छापेमारी कर लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ बांका जिले के अमरपुर भरको गांव निवासी सिंटू कुमार और मनी कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बुधवार को भेज दिया है.

जानकारी मिली है कि 16 जुलाई को अपराधियों ने विक्रमशिला सेतु पथ से अपराधियों ने यामहा बाइक लूट लिया था. पिछले दिनों रंगरा में गिरफ्तार हुए 7 अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने बांका जिला स्थित भरको गांव से सिंटू कुमार उर्फ मनी कुमार को गिरफ्तार किया है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *