खरीक : जाह्नवी चौक-राघोपुर सड़क पर पानी का काफी दबाव बढ़ गया है। सड़क पर दरार आ गई है। साथ ही सड़क के ऊपर से कई जगह पानी बहना शुरू हो गया है। जो निचले इलाके में फैल रहा है। सड़क के बीच बने स्लूइस गेट पर भी खतरा बना हुआ है। वहीं बैरिकेडिंग कर सड़क पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।

जिसकी निगरानी सीओ निशांत कुमार एवं परबत्ता पुलिस कर रही है। पूर्व जिप सदस्य विजय मंडल, समाज सेवी मिथिलेश क्रांति, अर्जुन आदि ने वरीय पदाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। जिस पर जल संसाधन विभाग के अभियंता मौके पर पहुंच कर सड़क पर एसी बैग में बालू भरकर सड़क किनारे गिराकर पानी रोकने का कार्य शुरू किया।

कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण लोकमानपुर और सिहकुंड गांव पूरी तरह जलमग्न हो गया है। इसके अलावा मध्य विद्यालय सिहकुंड, प्राथमिक विद्यालय आजाद नगर, मनरेगा भवन, पंचायत भवन के अंदर पानी प्रवेश कर गया है। लोग छत एवं ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। लोगों को शुद्ध पेयजल, भोजन नहीं मिल पा रहा है। साथ ही आवगमन में परेशानी हो रही है। वहीं चारो ओर पानी फैल जाने के कारण मवेशियों के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है।

गंगा के जलस्तर में भी वृद्धि जारी है। जाह्नवी चौक-राघोपुर सड़क पर कई जगहों पर पानी बह रहा है। जो निचले इलाके में फैल रहा है। सड़क पर एसी बैग में बालू भरकर सड़क किनारे गिराकर पानी रोकने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व जिप सदस्य विजय मंडल, समाज सेवी मिथिलेश क्रांति, अर्जुन साह आदि ग्रामीण मुस्तैदी के साथ सड़क किनारे बैग अपनी निगरानी में गिरवा रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *