बिहपुर। शनिवार को गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण जमींदारी बांध में कई जगहों पर रिसाव हो रहा है। यह रिसाव शिव यादव के घर के पास हो रहा था। संवेदक द्वारा युद्धस्तर पर काम करवाया जा रहा है। वहीं विभाग द्वारा बहाव के तेज गति को कम करने के लिए जगह-जगह बंबू रोल करने का निर्देश दिया गया है।

बंबू रोल से भी कार्य किया जा रहा हैं। कुछ लोग घर को खाली भी कर रहे हैं। ज्ञात हो कि वर्षों पहले गंगा से बचाव के लिए इस बांध का निर्माण कराया गया था। जिससे कई गांव बाढ़ के खतरे से सुरक्षित हुए।

बांध पुराना होने के कारण एवं आसपास घनी आबादी होने के कारण बांध पर दबाव बना रहता है। अगर यह बांध क्षतिग्रत होता है तो प्रखंड की एक बड़ी आबादी प्रभावित हो जाएगी। हालांकि स्थिति अभी नियंत्रण में है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *