नवगछिया : भागलपुर-खगड़िया के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करने के बाद सीएम नीतीश कुमार नवगछिया पहुंचे। यहां वे जिस बाढ़ राहत शिविर का जायजा लेने पहुंचे थे, वहां एक बच्चे की सांप ने काट लिया। इसके बाद कैंप में हड़कंप मच गया।

अधिकारी से लेकर कई जिम्मेदार बच्चे के परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। बच्चे की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जैसे ही सांप ने बच्चे को काटा, वो मूर्छित होकर गिर पड़ा।

मामला लालजी उच्च विद्यालय में चल रहा शिविर का है। यहां प्रिया मकनपुर के एक बच्चे को स्पर्शघात होने से मौत हो गई। बच्चा की पहचान संत नगर के करण कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल, बच्चे को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

input: Jagran

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *