दुर्गेश कुमार , नवगछिया में बाढ़ का कहर जारी है। लिहाजा, सीएम नीतीश कुमार लगातार बाढ़ की समीक्षा कर रहे हैं। मंगलवार को सीएम ने भागलपुर और खगड़िया में बाढ़ की स्थिति जानने के लिए पहले हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे भागलपुर पहुंचे।

हवाई सर्वे के बाद सीएम नीतीश कुमार भागलपुर के नवगछिया के लालजी उच्च विधालय पहुंचे। यहां वे बाढ़ पीड़ितों का हाल-चाल ले रहे हैं। इसके साथ ही बाढ़ पीड़ितों को क्या सुविधाएं दी जा रही हैं। बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा, कम्युनिटी किचन आदि का जायजा सीएम नीतीश लेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश ने हाई स्कूल पकरा नवगछिया में बाढ़ राहत शिविर का जायजा लिया। चिकित्सा राहत शिविर में बाढ़ पीड़ित रोगियों से इलाज के बारे में सिविल सर्जन उमेश प्रसाद से बात किया। सीएस से पूछा कि कौन कौन सी दवाई शिविर में उपलब्ध हैं। शिविर में कोराना वैक्सीन टीकाकरण करवाने को कहा। आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चे कविता पाठ कर रहे थे। केंद्र के सेविका से पूछा कि बाढ़ राहत शिविर के बच्चों को कविता पाठ करवाया जा रहा है। सेविका से बोला गया आप बहुत अच्छा कर रही है। बाढ राहत शिविर में खाना खा रहे बाढ़ पीड़ितों से मिले। शिविर में मिल रहे भोजन के बारे में पूछा गया।

शिविर में मौजूद इस्माइलपुर के छोटी परवत्ता महराज जी टोला की महिला सियाराम मंडल की पत्नी चांदनी देवी ने बताई की बांध टूटने के बाद से चुल्हा नही जला है। पिछले तीन दिन से भूखी हूं। बाढ़ राहत शिविर में सुबह आठ बजे से पहुंची हूं खाना नहीं मिला है। घर के चारो तरफ बाढ का पानी है। घर में शूरदास पति, मानसिक रुप से परेशान पुत्र , पुत्री व दमाद फंसा हुआ है। वहां से उसे कोई निकालने वाला नहीं है। सीएम ने महिला के परिजन सहित बाढ़ में फसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर जिला पदाधिकारी को निकलवाने का आदेश दिया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *