नवगछिया : बाढ़ ने तबाही मचा दी है। हर तरह अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है। चारों तरफ का आवागमन प्रभावित हुआ है। गंगा के जलस्तर वृद्धि का नया रिकॉर्ड बन गया है। मंगलवार को कोसी नदी पर बनिया बैसा के पास बुढ़िया और उजानी के पास पुनामा बांध टूटा गया है। कोसी का पानी नवगछिया शहर में घुस गया है। रिंग बांध टूटने से नये इलाके में पानी फैल रहा है।

गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। शाम तक गंगा का जलस्तर 34.82 मीटर था। 2016 में जलस्तर का रिकॉर्ड 34.72 मीटर था। बाढ़ का पानी शहरी क्षेत्र के अपार्टमेंट में घुस गया है। कई मोहल्लों में पानी घुसने से आवागमन बाधित हुआ है।

भागलपुर रेलखंड पर मंगलवार को भी ट्रेन परिचालन बंद रहा। कुछ ट्रेनों को रद्द तो कुछ को डायवर्ट कर दिया गया है। जिले में छह लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित है। 117 पंचायतों के 472 गांवों में पानी घुस गया है। ग्रामीण क्षेत्र में 85 से अधिक सड़कों पर पानी बह रहा है। एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से कट गया है। घरों में पानी घुसने से लोग शहरी क्षेत्र में आकर शरण ले रहे हैं। 140 से अधिक नावों का परिचालन प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *