नवगछिया में बाढ़ ने भारी तबाही मचायी है। एनएच-80 पर पहले ही कई स्थानों पर पानी भर गया था। गुरुवार को एनएच 31 पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। नवगछिया के रंगरा प्रखंड में भवानीपुर के पास एनएच 31 के नीचे से बाढ़ का पानी बहने के कारण गाड़ियों के आवागमन को रोका दिया गया है।

गुरुवार की सुबह एनएच 31 में नीचे से पानी का रिसाव शुरू हुआ। दोपहर में सड़क के नीचे का हिस्सा टूट गया और पानी बहने लगा। एनएच 31 कई राज्यों से होकर गुजरती है। आवागमन बंद होने से भागलपुर का पूर्णिया, कटिहार आदि शहरों से सीधा संपर्क भंग हो गया है। सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी है। अधिकारी स्थल पर कैंप कर रहे हैं।

पटना से भागलपुर होकर झारखंड के साहिबगंज जानी वाली एनएच 80 पर एक सप्ताह से आवागमन बंद है। सुल्तानगंज से कहलगांव के बीच एक दर्जन जगहों पर एनएच 80 पर बाढ़ का पानी बह रहा है। भागलपुर से पूरब और पश्चिम जाने के लिए गुरुवार को छठे दिन भी ट्रेनों का आवागमन बंद है।

पांच सौ से अधिक गांव बाढ़ के पानी से घिर चुका है। तीन सौ से अधिक स्कूलों में पानी भर गया है। भागलपुर में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गयी है। नौ लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई है। सौ से अधिक ग्रामीण सड़कों पर पानी बहने से आवागमन प्रभावित हुआ है। जानमाल की सुरक्षा के लिए लोग सुरक्षित स्थान को जा रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *