खरीक। इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय खरीक के पीछे शनिवार को बगीचे में एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर रहे युवक को लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया। किन्तु भीड़ का फायदा उठाकर वह अपनी बाइक छोड़ भागने में सफल रहा। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया।
Total Downloads: 93
ग्रामीणों ने बताया कि बगीचा में युवक इसी स्कूल की एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। इसी दौरान उसी रास्ते से गुजर रही एक महिला मोबाइल पर वीडियो कॉल से बात करती आ रही थी। युवक को शक हुआ कि महिला ने मेरे अश्लील हरकत का वीडियो बना लिया है। इसी शक में युवक ने महिला के हाथ से मोबाइल छीन लिया और अपने मोबाइल में महिला का फोटो खींचकर उसके साथ अभद्रता करने लगा।

महिला एवं उसके साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसपर पीएचसी के समीप स्थित चाय दुकान पर मौजूद लोग बगीचा की तरफ दौड़े और आरोपी युवक को खदेड़कर पकड़ लिया। लोग महिला से पूछताछ ही कर रहे थे कि युवक इसी का फायदा उठाकर अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला। आरोपी युवक विश्वपुरिया का बताया जा रहा है।

