नवगछिया : खरीक बाजार के गोल चौक के समीप सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर शराब भट्ठी को ध्वस्त कर इसी गांव निवासी शराब तस्कर पवन ऋकाशन को गिरफ्तार किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 93
थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि पवन अपने घर भारी शराब बना रहा है। जिस पर छापेमारी के दौरान शराब की चढ़ी भट्ठी मिला। जिसके बाद भट्टी को ध्वस्त करते हुए पवन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इस दौरान दो लीटर निर्मित एवं दस लीटर अर्द्ध निर्मित शराब, तीन बड़ी हंडी समेत शराब बनाने के अन्य उपकरण भी बरामद की है। मालूम हो पवन पूर्व में भी शराब पीने के आरोप में जेल जा चुका है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

