खरीक। खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार का साइबर बदमाश ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों से रुपये की मांग कर रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष ने अपने निजी फेसबुक अकाउंट पर मैसेज चलाकर लोगों से रुपये नहीं देने की अपील की है।

बता दें कि इससे पूर्व साइबर बदमाश ने नवगछिया एसपी का भी फर्जी अकाउंट बनाया था। किन्तु अबतक साइबर बदमाश को पुलिस पकड़ने में विफल दिख रही है। जिसके कारण बदमाश लगातार पुलिस को टारगेट कर रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *