नवगछिया। गोपालपुर थाना अंतर्गत सैदपुर गांव के पमपम झा की हत्या इसी महीने की शुरुआत में कटिहार ऑफिसर कॉलोनी के पास बदमाशों द्वारा कर दी गयी थी। हत्या के मामले में कटिहार के एसडीपीओ अमरकांत झा, एसडीपीओ नवगछिया दिलीप कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर और गोपालपुर पुलिस द्वारा विशेष तौर पर छापेमारी की गयी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पमपम झा हत्याकांड में उसी के परिजन का नाम दिया गया है, जो हत्या के दिन से फरार चल रहा है।
Total Downloads: 362
उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद ही यहां पर पूरे मामले का उद्भेदन हो पाएगा। ऐसे उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई है। मालूम हो कि पमपम झा की हत्या के मामले में पमपम झा के ही चचेरे भाई बांके झा एवं उसके पुत्र सोनू एवं मोनू द्वारा हत्या का आरोप पमपम झा की पत्नी द्वारा लगाया गया है। उसी तीनों पर गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


