खरीक। थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क पर कड़हरू सिहकुंड निवासी देवेश आनंद की लूटी गई बाइक पुलिस ने 24 घंटे में बरामद कर ली। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार देर शाम घटनास्थल के समीप भगवतीपुर बहियार से बाइक लावारिस स्थिति में बरामद की गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 93
पुलिस ने बताया कि शीघ्र ही बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मालूम हो कि शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने हथियार के बल पर बाइक लूट ली थी। जिसको लेकर पीड़ित ने रविवार की देर शाम थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर बाइक बरामद कर ली।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

