नवगछिया में गंगा और कोसी नदी के बाढ़ का पानी घरों से धीरे-धीरे निकलने लगा है। जिससे चारों तरफ भारी तबाही दिखने लगी है। बाढ़ में अधिकांश सड़कें टूट गयी हैं, कट गई हैं। डुमरिया से आजमवाद तीनटंगा जानेवाली सड़क कई स्थानों पर कट गई है।

जिसे ग्रामीण अपनी मेहनत से बांस का चचरी बनाकर चलने लायक बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं रंगरा की अधिकांश सड़कें भी टूट फूट गयी हैं। इस्माईलपुर दियारा में हाल में ही बनी सड़कें जगह-जगह कट गयीं है। जिससे आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पानी निकलने के बाद बीमारी फैलने की आशंका

बाढ़ का पानी घरों से निकलने के बाद पानी के फंसने से चारों तरफ बदबू फैलने लगी है। जिससे बीमार होने की आशंका से लोग परेशान हैं। अभी भी कई गांवो में घरों में पानी है। सामुदायिक किचेन बंद होने की स्थिति में लोगों को खाने की भी चिंता सताने लगी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *