बिहपुर। सोमवार की दोपहर दो बजे हरिओ वार्ड नंबर आठ निवासी जनार्दन शर्मा के 24 वर्षीय पुत्र पूर्णिया ब्लॉक में सरकारी अमीन के पद पर कार्यरत आशीष कुमार का शव पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही घर पहुंचा की कोहराम मच गया।

अमीन की मां, पिता, पत्नी शव से लिपटकर दहाड़ मार कर रोने लगे। पत्नी खुशबू और मां विमला देवी बार-बार बेहोश जा रही थी। वहीं मुहल्ले की महिलाएं किसी तरह उनको होश में लाने का प्रयास कर रही थी। आशीष रविवार की रात 8:30 बजे अपनी बाइक से घर आ रहा था। इसी दौरान नवगछिया मदरौनी के समीप एनएच 31 पर तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिस कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *