नवगछिया। नवगछिया में बाढ़ एवं कटाव से बचाव के लिए जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा कटाव स्थल एवं तटबंध का जायजा लेने को लेकर जोरशोर से तैयारी की गई थी, लेकिन किसी कारणवश कार्यक्रम स्थगित हो गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 93
विभाग के अभियंता ने बताया कि मंत्री का कार्यकम स्थगित हो गया है। जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा भागलपुर सहित नवगछिया में गंगा कोसी कटाव स्थल का जायजा लेने के लिए बुधवार को आने वाले थे। कार्यक्रम स्थगित होने से विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

