नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा अभाविप का सदस्यता अभियान 1 से 15 सितंबर तक चलाया जाएगा। जिसके निमित्त नवगछिया के कार्यकर्ताओं ने नगर इकाई की बैठक एवं छात्रा कार्यकर्ताओं की बैठक करके सदस्यता अभियान की तैयारी पूरी कर ली है। अभाविप की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान चलता है। अभाविप ने विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने का गौरव प्राप्त किया है, इसका पूरा श्रेय कार्यकर्ताओं को ही जाता है। छात्र छात्राओं के हित के साथ राष्ट्रवाद की जड़ों को मजबूत बनाते हुए विद्यार्थी परिषद प्रत्येक कार्यकर्ताओं में राष्ट्रवादी विचार भरता है और कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करता है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

छात्र हित एवं राष्ट्र हित में कई बड़े आंदोलनों को सलतापूर्वक अंजाम देने वाले विद्यार्थी परिषद ने कोरोना काल में समाज के बीच मिशन आरोग्य रक्षक अभियान के माध्यम से लाखों लोगों की स्वास्थ्य जांच कर एवं सेवा कार्यों के माध्यम से यह भी साबित किया है कि विद्यार्थी परिषद अपने कार्यकर्ताओं ने देशप्रेम इस प्रकार से भरता है कि कार्यकर्ता खुद की जान से पहले समाज एवं राष्ट्र की परवाह करता है। वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए भी विद्यार्थी परिषद ने हजारों पौधे लगाकर उनकी देख रेख का जिम्मा लिया है।

अभाविप एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जो मिशन साहसी जैसे कार्यक्रम के माध्यम से अभाविप छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीकें सिखाता है, भाषण, गीत, कविता, खेल क्विज, पारम्परिक परिधान प्रतियोगता आयोजन भी करता है और छात्र हितों कि खातिर आंदोलन भी करता है। संगठनराष्ट्रवादी विचार रखने वाले हर विद्यार्थी को विद्यार्थी परिषद से जुड़ना चाहिए। नवगछिया नगर में इस वर्ष 5000 सदस्यता करने का लक्ष्य लिया गया है।

जिसके तहत नगर सदस्यता अभियान प्रमुख शिवम झा, सह प्रमुख निकिता सिंह एवं मानस चिरानिया को बनाया गया है। कॉलेज स्तर पर भी सदस्यता अभियान प्रमुख की घोषणा की गई है। वहीं अभाविप के नगर उपाध्यक्ष विपुल कुमार ने भी सदस्यता अभियान की सफलता हेतु कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं। मौके पर अभाविप के नगर उपाध्यक्ष विपुल कुमार, कॉलेज अध्यक्ष कोमल राज, मुस्कान , सोनाली, जुली, प्रिया, आकांक्षी, साक्षी सहित कई अन्य छात्राएं उपस्थित थीं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet