नवगछिया । यूरिया की काला बाजारी के आरोप में इस्माइलपुर के सत्यम कृषि केन्द्र के प्रोपराइटर अमरनाथ पिता विश्वनाथ मंडल पर 7ऐसी एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की सुसंगत धाराओं के तहत प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी के लिखित आवेदन पर इस्माइलपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है।
Total Downloads: 360
सत्यम कृषि केन्द्र इस्माईलपुर के प्रोपराइटर अमरनाथ के द्वारा 25 जुलाई 2021 को नवगछिया के सिमरा गांव की महिला कृषक पूजा कुमारी पिता करुणेश मिश्रा के आधार कार्ड पर 45 बैग यूरिया की बिक्री की गई। जबकि मात्र 5-10 बैग यूरिया ही एक किसान को आधार कार्ड के द्वारा पॉश मशीन से दिया जाना है।

जांच के दौरान उक्त महिला कृषक ने यूरिया की खरीदारी से साफ इंकार कर दिया। इससे कालाबाजारी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। थानाध्यक्ष मणि पासवान ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

