नवगछिया : जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा गुरुवार को भागलपुर आयेंगे। हेलीकॉप्टर से मंत्री 10.30 बजे नवगछिया पहंचेंगे। जल संसाधन मंत्री जहान्वी चौक से इस्माईलपुर तक निर्माणाधीन तटबंध का निरीक्षण करेंगे।
Total Downloads: 360
इसके अलावा जहान्वी चौक से गंगा प्रसाद जमींदारी बांध, लक्ष्मीपुर से गंग प्रसाद जमींदारी बांध, बिंदटोली तटबंध आदि का निरीक्षण करेंगे। फिर भागलपुर परिसदन में मंत्री विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

इसके बाद इंजीनियरिंग कॉलेज, डीपीएस और कृषि महाविद्यालय आदि का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान गंगा से हुए कटाव और उसके बचाव के लिए किये गये काम की जानकारी लेंगे। मंत्री के कार्यक्रम को लेकर दिनभर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल भागलपुर और नवगछिया के इंजीनियर तैयारी में जुटे रहे।

