बिहपुर। हरिओ पंचायत के कोसी पार गांव कहारपुर में गुरुवार को नवल यादव और विजय यादव का घर कोसी में समा गया। अब गांव का स्वास्थ्य उपकेंद्र बिल्कुल कटाव के मुहाने पर आ गया है। जो दक्षिण दिशा से किसी समय कटना शुरू हो सकता है। यह स्वास्थ्य उपकेंद्र पांच बेड वाला है।

गांव के सनातन सिंह, राजेश पासवान, दल्लू शर्मा, राजन शर्मा, शिव शंकर शर्मा, कपिलदेव रविदास एवं गौरी यादव ने बताया की कोसी के तांडव के आगे हमलोग बेबस व असहाय हैं। कटाव के मुहाने पर मुसो यादव, बौक यादव, भक्कौ यादव, कैलाश रविदास, शक्कल रविदास, चानो शर्मा, धनंजय शर्मा एवं फूलो शर्मा समेत दर्जनों घर हैं। लोग अपने घर का सामान हटा रहे हैं।

गोविंदपुर के कई घरों में घुसा कोसी का पानी, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

हरिओ पंचायत के महादलित गांव गोविंदपुर मुसहरी के कटाव विस्थापित जो बांध पर शरण लिये हुये हैं। उनके भी घर में कोसी का पानी घुस गया है। इस कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुदेव ऋषिदेव एवं हीरालाल ऋषिदेव ने बताया कि करीब 50 घरों में पानी घुस गया है। जिस कारण लोगों के सामने शौचालय, स्वच्छ पानी, खाने-पीने की समस्या हो गयी है। जिसके घर में पानी घुसा है वह दूसरे के घरों में रहने को विवश हैं। बता दें कि गोविंदपुर गांव का अस्तित्व खत्म होने के बाद विस्थापित बांध पर एवं त्रिमुहान घाट पर रहने को विवश हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *