नवगछिया। नवगछिया थाना के तेतरी विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर ढाबा बंजारा के पीछे बगीचे के गड्ढे में पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। शव के पास बोतल में भरा पानी भी गिरा हुआ था। बगीचे में भैंस चरानेवाले युवक ने शव को देख हल्ला किया। ग्रमीणों ने शव की पहचान पकड़ा दोउनिया टोला निवासी कैलाश सिंह के पुत्र गोविंद कुमार (17) के रूप में की।
Total Downloads: 93
मृतक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र मानसिक रूप से बीमार था। दो दिन पहले वह बोतल में पानी लेकर घर के पिछवाड़े शौच करने गया था, उसके बाद वापस नहीं आया। उसने बताया कि खोजबीन के बाद शुक्रवार को नवगछिया थाना में पुत्र के लापता होने की लिखित सूचना दी थी।

पिता ने आशंका जतायी कि दिमागी हालत ठीक नहीं रहने के कारण वह भटककर यहां आ गया होगा और डूब गया होगा। शव का नवगछिया अनुमण्डल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की।

