bullet221120151448182481_storyimage

साहेबगंज थाना के खोरीपाकड़ गांव में बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार बंधन बैंक के कर्मचारी रविंद्र कुमार राम की हत्या कर 68 हजार रुपये लूट लिये। शुक्रवार को वह पैसा कलेक्शन कर साइकिल से वापस लौट रहा था। अपराधियों ने उसकी पीठ में गोली मारी। मृतक वैशाली जिले के गोरौल का रहने वाला था।

घटना की सूचना पर एसडीपीओ सरैया गौरव मंगला ने घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की। मृतक रविंद्र की पत्नी विकास मित्र है और उसका ससुराल शहर के भगवानपुर में है। जानकारी के अनुसार, साहेबगंज के जिराती टोला में बैंक का कलेक्शन सेंटर है। रविंद्र डीबीओ के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार शाम चार बजे वह खोरीपाकड़ के आफरीदी ग्रुप से कलेक्शन कर लौट रहा था। उसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने पीछे से गोली मार दी और रुपये वाला बैग लूटकर भाग निकले।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जुट गये। इसकी सूचना पुलिस व कलेक्शन सेंटर के कर्मियों को दी गई। मौके पर पहुंचे अन्य कर्मचारी घायल रविंद्र को बाइक पर बैठाकर पीएचसी पहुंचे, लेकिन अस्पताल में तत्काल डॉक्टर के नहीं होने से फार्मासिस्ट सुनील कुमार ने उसे रेफर कर दिया। शहर ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हालांकि बैंककर्मी उसे लेकर बैरिया के एक निजी नर्सिंग होम में गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *