नवगछिया। रंगरा प्रखंड की ज्ञानी दास टोला तीनटंगा दियारा दक्षिण पंचायत में हो रहे भीषण कटाव के बाद जल संसाधन विभाग के एसडीओ एवं इंजीनियर अनिल कुमार, अंबिका शाह ने कटे स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने तत्काल फ्लड फाइटिंग शुरू करने का आदेश दिया।
उन्होंने कहा कि जैसे ही पानी कम होगा तो कटाव रुकेगा। ग्रामीणों ने कहा कि कटाव रोकने के लिए बोल्डर पीचिंग का काम जल्द शुरू कराया जाय। करारी तीनटंगा से कुरसेला तक रिंग बांध भी बने।

पदाधिकारियों ने कहा कि जिस तरह से पानी की धारा बह रही है और कटाव हो रहा है यहां रिंग बांध होना जरूरी है। मौके पर भाजपा नेता राजकुमार रजक, पूर्व मुखिया मनोज रजक, पैक्स प्रतिनिधि विनोद मंडल, जदयू नेता गणपत मंडल, जिला परिषद प्रत्याशी कन्हैया कुमार मंडल, सुनील कुमार मंडल, दिलीप कुमार, सुनील, राजीव कुमार रिंकू कुमार थे।


