बिहपुर। हरिओ पंचायत के कोसी पार गांव कहारपुर में सोमवार को चंदेश्वरी शर्मा एवं बिन्देश्वरी शर्मा के घर कोसी में समा गये। लोग अब भी खून-पसीने की कमाई से बनाये घर को तोड़कर हटाने पर मजबूर हैं। गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र, जलमीनार समेत दर्जनों घरों पर कोसी कटाव का खतरा बरकरार है। जो कटाव से विस्थापित हो गये हैं। वह रेलवे एवं सड़क किनारे रहने को मजबूर हैं।
Total Downloads: 93
इधर गांव का एक शिष्टमंडल जिसमें सनातन सिंह, रुस्तम सिंह, सन्नी सिंह, ज्ञान सिंह, चंदन यादव, सौरभ सिंह, मोहन शर्मा, सनम सिंह, गगन सिंह, विप्लव सिंह आदि ने बाढ़ व कटाव की समस्या को लेकर बिहपुर सीओ बलिराम प्रसाद से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को सुनाया। ग्रमीणों ने कहा कि समस्या सुनने के बाद सीओ ने निदान का भरोसा दिया है।


