भागलपुर से बांका व दुमका रूट पर भी बिजली से ट्रेन अगले माह से चलने लगेगी। पहले चरण में हंसडीहा तक बिजली से ट्रेनें चलेंगी। मालदा के डीआरएम यतेंद्र कुमार ने इसकी सहमति भी दे दी है। डिवीजन के अफसरों की टीम के साथ डीआरएम ने रविवार को दुमका रूट का निरीक्षण भी किया था और सारी तैयारी को ओके किया। डीआरएम अब इलेक्ट्रिफिकेशन काम का सीआरएस इंस्पेक्शन कराने की तैयारी में हैं। इसी पखवारे सीआरएस निरीक्षण होने की उम्मीद है। सीआरएस की रिपोर्ट के एक हफ्ते बाद बिजली से ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएगी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नया रूट शुरू होने से जमालपुर रूट पर दबाव घट जाएगा
डीआरएम ने बताया कि भागलपुर से हंसडीहा तक शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा हो गया है। बाराहाट से दुमका तक विद्युतीकरण का कार्य अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। इससे ट्रेन की गति तेज हो जाएगी। रूट को अल्टरनेट के रूप में भी यूज करने की योजना है। यानी भागलपुर-जमालपुर-किऊल रूट का ट्रैफिक लोड कम कर झारखंड की कुछ ट्रेनों को दुमका के रास्ते चलाई जाएगी। रांची एक्सप्रेस पहली वरीयता में है।

भागलपुर-हंसडीहा रेलखंड पर मेमू ट्रेन भी दौड़ेगी, इससे समय की बचत होगी
डीआरएम ने बताया कि भागलपुर-हंसडीहा रेलखंड पर इलेक्ट्रिक ट्रेन का परिचालन शुरू होने के बाद इस रेलखंड पर मेमू ट्रेन भी दौड़ेगी। जिससे यात्रियों को समय की बचत होगी। इसके अलावा गोड्डा-पीरपैंती रेलखंड पर भी इलेक्ट्रिक ट्रेनों के परिचालन के लिए विद्युतीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह इस रेलखंड का ड्रीम प्रोजेक्ट है। हंसडीहा से गोड्डा रेलवे रूट में भी अगले छह महीने में विद्युतीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। मंदार हिल स्टेशन पर यात्री शेड का निर्माण कराया जाएगा।

13 दिन की यात्रा पर रवाना हुई आस्था स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन

बंगाल के दुर्गापुर से खुली आस्था सर्किट स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन (तीर्थ यात्रा) सोमवार रात 7.30 बजे भागलपुर पहुंची। भागलपुर से रात 9.15 बजे रवाना हुई। भागलपुर पहुंचने का समय रात 8.55 बजे था लेकिन, ट्रेन शाम 7.30 में ही भागलपुर पहुंच गई। इसलिए यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने का पर्याप्त समय मिला। भागलपुर और सुल्तानगंज से 225 तीर्थ यात्री इस ट्रेन में सवार हुए।

स्पेशल ट्रेन पहली बार स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी जायेगी। यह टूर 13 दिनों की है और 18 सितंबर तक तीर्थ यात्रा करायेगी। इस टूर पर उज्जैन (महाकाल), ओम्कारेश्वर, सोमनाथ, द्वारका, नागेश्वर, शिरडी, शनि शिंगणापुर, त्रम्बकेश्वर, काशी विश्वनाथ और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन कराये जायेंगे। ट्रेन में 652 यात्री सफर कर रहे हैं। इस सफर में एक व्यक्ति ने 12,285 रुपये भुगतान किया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet