बड़ी खबर पूर्णिया से है जहां स्कॉर्पियो ड्राइवर समेत छह पुलिस वालों की जिंदगी उस समय बाल-बाल बच गई जब एक ट्रक ने उनकी गाड़ी में धक्का मार दिया। ड्राइवर और सभी पुलिसकर्मी घायल हो गये जिन्हें सरसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें बनमनखी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना सरसी थाना के कचहरी बलुवा पेट्रोल पंप के पास स्टेट हाईवे पर घटी। घटना में पुलिस लाइन के एएसआई अयोध्या राम, हवलदार बनेश्वर उराँव, समेत छह पुलिसकर्मी घायल हैं।
Total Downloads: 93
कैदी लाने जा रहे थे भागलपुर जेल
घायल बनेश्वर उराँव ने बताया कि सुपौल पुलिस लाइन से वे लोग स्कॉर्पियो से निकले थे। कोर्ट में पेशी के लिए एक कैदी को लाने के लिए भागलपुर जेल जा रहे थे। रास्ते में बलुवा के पास एक ट्रक ने उनके स्कॉर्पियो गाड़ी में धक्का मार दिया। स्थानीय लोगों ने सरसी के थाना प्रभारी नरेश कुमार को सूचना दी तो वह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सरसी थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि एसआई अयोध्या राम ज्यादा ज़ख्मी हैं। अन्य लोगों की हालत स्थिर है। सब का इलाज कराया जा रहा है।


