नवगछिया। नवगछिया के जीआरपी थाना क्षेत्र के कटरिया रेलवे स्टेशन पर एक युवक को नवगछिया आरपीएफ के जवानों ने अपने हिरासत में लिया। उसके पास से 20 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जीआरपी थाना अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने बताया कि आरपीएफ जवानों द्वारा जांच के दौरान गांजा तस्कर को हिरासत में लिया गया।

जिसके उपरांत स्टेशन पर पहुंचकर उससे जानकारी ली। जिससे पता चला कि गांजा तस्कर सोनू कुमार सिंह मधेपुरा जिला के लोआलगाम गांव का रहने वाला है। वह गांजा पश्चिम बंगाल से खरीद कर अपने घर ले जा रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के साथ उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *