नवगछिया। रंगरा थानाध्यक्ष महताब खां ने सोमवार देर रात पिकअप लूटने की शिकायत पर खदेड़कर तीन युवकों को पिकअप के साथ डुमरिया चौक पर पकड़ा। पकड़े गए तीनों युवक विकास कुमार, गौरव कुमार और सोनू कुमार रंगरा निवासी हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 98
पूछताछ के दौरान तीनों ने बताया कि यह मेरा पिकअप है और हमलोग यहां जाल बना रहे हैं। अर्ध रात्रि में जाल बनाने की बात पर पुलिस को विश्वास नहीं हुआ। थानाध्यक्ष ने तीनों को संदेह के आधार पर जेल भेज दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

