बिहपुर। प्रखंड के सोनवर्षा वार्ड नंबर 2 एगरविग्घी टोला में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे एयरफोर्स के जवान अम्बरीश कुमार (36) की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। सुबह करीब सात बजे जवान बाथरूम गया था। काफी समय बाद भी जब वह नहीं निकला तो उसकी बड़ी बहन बुलबुल बाथरूम का दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो उसने देखा कि जवान बाथरूम में कपड़ा टांगने वाले हैंगर में गमछा बांधकर लटका हुआ था। बहन ने गमछा काटकर शव उतारा।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार अम्बरीश छुट्टी लेकर पिछले 22 दिन से घर पर था। वह पुत्र की प्राप्ति होने पर गांव आया था। वह शिमला में तैनात था। हालांकि उसका तबादला बिहटा पटना हो गया था। इधर जवान की मौत होने की सूचना पर घर के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण इक्कट्ठे हो गये। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को दी। फिर जवान को इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल में ससुराल पक्ष से ससुर विभाषचन्द्र झा, पत्नी खुशबू व अन्य लोग पहुंचे। जबकि जवान का कोई परिजन अस्पताल नहीं गया।

बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि जवान के शरीर पर कोई जख्म के निशान नहीं मिले। उन्होंने बताया कि जवान ने आत्महत्या की है या हत्या की गयी इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। हालांकि पुलिस मौत को लेकर सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet