बिहपुर। प्रखंड के सोनवर्षा वार्ड नंबर 2 एगरबिग्घी टोला निवासी स्व भृगुनन्दन झा के 36 वर्षीय पुत्र एयरफोर्स के जवान अम्बरीश कुमार के हुई संदिग्ध मौत मामले में पत्नी खुशबू कुमारी (25 वर्ष )के लिखित आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है।

अपने आवेदन में उन्होंने बताया हैं की सात सितंबर को सुबह नौ बजे के करीब मोबाइल फोन पर ससुराल सोनवर्षा से सूचना मिली की मेरे पति अम्बरीश कुमार ने फांसी लगा ली है। वहीं सूचना मिलने पर अपने पिता एवं भाई के साथ अपने ससुराल सोनवर्षा पहुंची तो पता चला की मेरे पति को इलाज के लिये बिहपुर सीएचसी भेजा गया है।

मैं लौट कर अस्पताल पहुंची तो पति का मृत शरीर देखा। बता दें की मृतक जवान की दो पुत्री वैभवी कुमारी, प्रज्ञा कुमारी एवं 21 दिन का लड़का है। इधर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया की पत्नी के लिखित आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया हैं। मृतक एयर फोर्स के जवान का बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पुलिस जवान की मौत पर बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *