परिवार वालों को चकमा देकर भागना एक प्रेमी जोड़े को भारी पड़ गया। गंगा स्नान के बहाने बाइक से भाग रहा प्रेमी जोड़ा हादसे का शिकार हो गया। इसमें प्रेमिका घायल हो गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उस पकड़ बरारी थाना में रखा है। प्रेमी जोड़ा बांका से असरगंज भाग रहा था।
Total Downloads: 370
लड़का नीरज बांका जिला के फुलीडूमर का रहने वाला है। इसी तरह लड़की मुंगेर के असरगंज की रहने वाली है। नीरज के गांव में ही लड़की का ननिहाल है। इस वजह से वह अक्सर अपने ननिहाल आती रहती थी। इसी दौरान दोनों को प्यार हो गया। नीरज के अनुसार प्रेमिका को उसने मिलने के लिए बुलाया। लड़की अपने परिजनों को गंगा स्नान की बात कहकर घर से निकल गई।

नीरज ने अपने दोस्त की बाइक ले रखी थी। इसी बाइक से प्रेमी जोड़ा असरगंज की ओर भाग निकला। बीच रास्ते में ही उनकी बाइक असंतुलित होकर हादसे का शिकार हो गई। इससे प्रेमिका को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गई। नीरज को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सुल्तानगंज अस्पताल भेजा गया। फिलहाल नीरज को बरारी थाना पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और लड़की का इलाज चल रहा है।

