बिहपुर। सोनवर्षा के वार्ड नंबर 2 एगरबिग्घी टोला निवासी स्व. भृगुनंदन झा के 36 वर्षीय पुत्र एयरफोर्स के जवान अम्बरीश के संदिग्ध स्थिति में मौत की कहानी सुलझने के बजाय उलझती जा रही है। गुरुवार को कोलकाता से आये दो एयरफोर्स के पदाधिकारी जवान के घर पहुंचे और हर चीज की बारीकी से जांच पड़ताल की।

पदाधिकारी घर के बाथरुम का जायजा लेने पहुंचे तो अचंभित रह गए। क्योंकि जिस कपड़े टांगने वाले कड़ी में फांसी लगाने की बात परिवार वाले बता रहे थे। वह कड़ी ही टूटकर जमीन पर पड़ी मिली। यह कैसे, किसने तोड़ी इसका जवाब किसी के पास नही था। कड़ी दीवाल पर महज पांच फीट की दूरी पर है।

बताया यह जा रहा है कि पांच फीट के तौलिये से लिपट कर फांसी लगाने की बात ग्रामीणों को हजम नहीं हो पा रही है। एयरफोर्स के पदाधिकारी देर शाम तक सबों से पूछताछ करते दिखे। बिहपुर पुलिस अब तक मौत की पहेली को सुलझाने में असमर्थ रही है। यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिये पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *