खरीक। शुक्रवार को खरीक थाना में लाइसेंसी शस्त्र के सत्यापन के पहले दिन 18 लाइसेंस धारियों ने खुद थाना पहुंच कर अपना शस्त्र का सत्यापन कराया। सीओ निशांत कुमार ने बताया कि सत्यापन नहीं कराने पर निर्वाचन आयोग द्वारा विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। वहीं थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि 11 एवं 13 को पुनः सत्यापन किया जाएगा। 12 को रविवार होने के कारण सत्यापन नहीं होगा।
खरीक। शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। जिसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। लोक अदालत में आने वाले मामलों के निष्पादन के लिए पांच बेंच का गठन किया गया है। जिसमें विभिन्न बैंकों के अलावा बीएसएनएल समेत अन्य कई वादों का न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा पैनल के अधिवक्ता के सहयोग से निष्पादन किया जाएगा



