पीठ दर्द से निजात पाने के लिये गैराज संचालक ने ब्रांडेड कंपनी का गद्दा खरीदा। लेकिन दो साल बाद ही वह खराब हो गया। गद्दा खराब होने के कारण गैराज संचालक 65 वर्षीय रमेन किशोर झा (पाटलिपुत्र कॉलोनी) को पीठ और कमर में दर्द की बीमारी हो गयी। इसके बाद उन्होंने उसे बदलने के लिये कर्लऑन कंपनी के अफसरों से संपर्क साधा। रमेन का कहना था कि कंपनी ने उन्हें पांच साल की गारंटी दी है।

हालांकि, काफी दिनों से हो रही बातचीत के बावजूद कंपनी ने जब गद्दा नहीं बदला तो रामेन ने पाटलिपुत्र थाने में कंपनी के दो अफसरों सुधाकर पाई और सौरभ पर शुक्रवार को पाटलिपुत्र थाने में ठगी का केस दर्ज करवा दिया। उनका कहना है कि उन्हें पांच साल की गारंटी देकर ठगी की गयी। कंपनी के अफसर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। खराब गद्दे के कारण उनकी पीठ और कमर में इतना दर्द होता है कि वे ज्यादा देर तक बैठ तक नहीं पाते।

रमेन ने कहा कि यह गद्दा उन्होंने वर्ष 2017 में पाटलिपुत्र स्थित राजधानी फर्नीचर से खरीदा था। दो साल बाद इसके खराब होने के बाद उन्होंने सबसे पहले दुकानदार को सूचना दी। दुकानदार ने भी कंपनी से संपर्क साधकर गद्दा बदलने को कहा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पाटलिपुत्र थानेदार एसके शाही ने बताया कि पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *