कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला चौक पर एनएच 31 के समीप भागलपुर बस स्टैण्ड से एक युवक को 7 एमएम पिस्टल के साथ कुरसेला पुलिस को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
Total Downloads: 93
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी 24 वर्षीय साजन कुमार साकिन सुपौल जो अपने ननिहाल कुरसेला में रहकर कुरसेला चौक पर चाय की दुकान चलाता है। उसके द्वारा सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ एक फोटो पोस्ट किया गया था।

जिसके संज्ञान में आते ही थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने सदलबल पहुंचकर उक्त युवक के दुकान पर पहुंचकर पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। पिस्टल रखने तथा अन्य बिन्दुओं पर पुलिस जांच कर रही है। गिरफ्तार बदमाश को जेल भेज दिया गया है।

