नवगछिया। नवगछिया थाना के तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर से विवाहित महिला को शादी की नीयत से देवर ने अपहरण कर लिया। पति के बयान पर नवगछिया थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें देवर अनिश कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है।

प्रथमिकी में बताया गया है कि महिला 15 अगस्त को मायके से ससुराल आई थी। 10 सितंबर को पूजा करने के लिए तेतरी दुर्गा मंदिर आई थी। दुर्गा मंदिर परिसर से ही अनीश ने महिला का अपहरण कर लिया। नवगछिया थाना की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *