नवगछिया – करीब एक माह से खतरे के निशान से ऊपर चल रही गंगा के जलस्तर में सोमवार को अप्रत्याशित कमी आई है. अब गंगा नदी खतरे के निशान से नीचे प्रवाहित हो रही है जिससे इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है.

वर्तमान में गंगा नदी का जलस्तर 31.57 मीटर है जबकि खतरे का निशान 31.60 मीटर है. एक तरफ जलस्तर घटने से लोगों ने राहत की सांस ली है तो दूसरी तरफ घटते जलस्तर में गंगा नदी विभिन्न जगहों पर बड़ी तीव्रता से कटान कर रही है. विभिन्न जगहों पर जल संसाधन विभाग द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *