बिजली एसडीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में बिहपुर विद्युत अनुमंडल क्षेत्र में बिहपुर, खरीक व नारायणपुर में बिजली की चोरी कर राजस्व की क्षति करनेवालों व बिजली बिल जमा नहीं करने वाले बकाएदारों के खिलाफ सघन जांच व कार्रवाई जारी है।

जानकारी के अनुसार खरीक प्रखंड में जांच के दौरान चोरी से बिजली का उपयोग करने पर छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जबकि कनीय अभियंता द्वारा नारायणपुर, बिहपुर व खरीक में छह और लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

एसडीओ ने कहा कि वहीं बिजली अनुमंडल क्षेत्र में बिजली बिल जमा न करने वाले लगभग 20 बकाएदारों की बिजली भी काटी गई है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों व बिजली के बकाएदारों पर इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से बिजली बिल का भुगतान माह के अंत तक कर देने को कहा है, ताकि विभागीय कार्रवाई से आप मुक्त रहेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *