जमीन के अभाव में किराये के मकान में चल रहे थाने व सरकारी दफ्तराें काे जल्द ही अपना भवन मिलेगा। ट्रैफिक व इंडस्ट्रियल थाने के अलावा नवगछिया एसपी का दफ्तर व अावास के साथ नवगछिया एसडीअाे के कार्यालय के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। ये सभी जमीन पथ निर्माण विभाग की है। इसके लिए विभाग ने जिला प्रशासन को एनअाेसी दे दी है। नवगछिया एसडीअाे कार्यालय के लिए 1 एकड़, नवगछिया एसपी अाॅफिस व अावास के लिए डेढ़ एकड़ अाैर ट्रैफिक व इंडस्ट्रियल थाना के लिए 80-80 डिसमिल जमीन चिह्नित की गई है।
Total Downloads: 102
नवगछिया एसडीअाे कार्यालय के लिए एक एकड़ जमीन वार्ड-1 में है। डीएम ने इसकी स्वीकृति दे दी है। इसकी फाइल भूमि सुधार व राजस्व विभाग काे भेज दी है। अब इसे बनाने का जिम्मा भवन निर्माण विभाग को दिया जाएगा। इसके अलावा नवगछिया एसपी कार्यालय के लिए एक एकड़ अाैर अावास के लिए अाधा एकड़ जमीन का प्रस्ताव डीएम काे भेजा गया है। दो दिन में इस पर डीएम की स्वीकृति मिलने की संभावना है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया के लिए उसे गृह विभाग काे भेजा जाएगा।

ट्रैफिक-इंडस्ट्रियल जमीन की फाइलें डीएम के पास
ट्रैफिक व इंडस्ट्रियल थाना के लिए भी गाेपालपुर माैजा-108 में पथ निर्माण विभाग की 80-80 डिसमिल जमीन चिह्नित की गई है। इसकी फाइल डीएम के पास स्वीकृति के लिए भेजी है। सप्ताहभर में इसकी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद उसे गृह विभाग काे भेजा जाएगा। अभी ट्रैफिक थाना काेतवाली में चल रहा है, जबकि इंडस्ट्रियल थाना जीराेमाइल के पास चल रहा है। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया, नवगछिया एसपी व एसडीअाे समेत ट्रैफिक थाना के लिए जमीन चिह्नित की है। अब संबंधित विभाग काे जमीन ट्रांसफर की जाएगी।

