नवगछिया। गोपालपुर से इस्माईलपुर जाने वाले तटबंध के बीच स्पर संख्या 6 पर पिछले 2 दिनों से लगातार पत्थर स्लोपिंग कार्य में कटाव होने से हड़कंप मचा हुआ है। विभाग लगातार उसे रिस्टोरेशन करने का प्रयास कर रहा है लेकिन यहां पर नदी के दबाव के कारण रिस्टोरेशन कार्य नहीं किया जा सका है। फ्लड फाइटिंग के तहत यहां पर बांस की झाड़ी, पेड़ काटकर व कई तरह की एनसी डाली जा रही है लेकिन सभी उसमें समाते चले जा रहे हैं। जल संसाधन विभाग द्वारा पटना से मॉनिटरिंग के तहत कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता को मौके पर भेजकर फ्लड फाइटिंग कार्य में सहयोग करने के लिए भेजा है।

नदी का जिस तरह से वहां पर दबाव बना हुआ है इससे राहत मिलता नहीं दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में 10 से 15 सेंटीमीटर गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि भी हुई है। नदी के घटते बढ़ते क्रम के कारण दबाव काफी आ गया है। रविवार देर शाम नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने खुद कटाव स्थल का जायजा लेकर तत्काल रिस्टोर कार्य जारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अभियंताओं को कहा कि जब तक कटाव रुक न जाए तब तक यहां पर कार्य होते रहना चाहिए।

क्योंकि तटबंध पास में है, अगर तटबंध कटा तो बहुत बड़ी घटना हो जाएगी। इसीलिए यहां पर तत्काल कार्य हो। वहीं विभाग के मुख्य अभियंता ने बताया कि यहां पर नदी उल्टा बहने के कारण काफी दबाव है। इसी उल्टा नदी के दबाव के कारण तटबंध भी कटा था अब स्पर कट रहा है। वैसे यहां पर पूरी तैयारी के साथ काम किया जा रहा है। आधे दर्जन से अधिक संवेदक को इस कार्य में लगाया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *