index

भागलपुर: स्मार्ट सिटी की लांचिंग के साथ शहर के कुछ चिह्नित स्थलों पर वाई-फाई सुविधा मिलने लगेगी। 28 जनवरी को शहर के एक होटल में भव्य आयोजन के साथ इसकी लांचिंग होगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। लांचिंग के दिन नगर विकास मंत्री महेश्वर हजारी सहित विभाग के प्रधान सचिव भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने की जिम्मेदारी नगर आयुक्त अवनीश कुमार सिंह को दी गई है। लांचिंग के दिन नगर निगम के सभी वार्डो में एक साथ सफाई वाहन (ऑटो टीपर) लॉन्च किए जाएंगे। इसके साथ ही शहर में सेल्फी प्वाइंट की भी घोषणा की जाएगी।

लाजपत पार्क में चल रहा काम

मार्च में शहर में काम दिखने लगेगा। तब तक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सेल (पीएमसी) का भी गठन किया जाएगा। इसके माध्यम से ही शहर में अन्य विशेषज्ञों का चयन किया जाएगा। वाई-फाई सेवा के लिए लाजपत पार्क में काम चल रहा है। ये सेवा 28 को चालू कर दी जाएगी।

किराए पर ली जाएगी मोटर वोट

गंगा में मोटर बोट चलाने की भी योजना पर काम होगा। पहले चरण में किसी एजेंसी से मोटर बोट किराये पर लेकर चलाई जाएगी। लांचिंग की भव्य तैयारी के लिए नगर आयुक्त को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं लांचिंग शहर के डेढ़-दो सौ प्रबुद्ध लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

मालूम हो कि दिसंबर में निदेशक मंडल की बैठक के बाद ही स्मार्ट सिटी की लांचिंग होनी थी लेकिन खरमास के कारण इसकी तिथि आगे बढ़ा दी गई थी। मानव श्रृंखला, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और गणतंत्र दिवस होने के कारण लांचिंग की तिथि 28 जनवरी कर दी गई थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *