नवगछिया। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने बाढ़ राहत सामग्री में गड़बड़ी, भ्रष्टाचार एवं पुलिसिया जुल्म के खिलाफ अनुमंडल कार्यालय के प्रांगण में शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

प्रदर्शन के उपरांत माले नेता रामदेव सिंह, बिंदेश्वरी मंडल, पंकज कुमार सिंह द्वारा नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में नेताओ ने बाढ़ राहत राशि का सही ढंग से वितरण, कटाव पीड़ितों के पुनर्वास की व्यवस्था किये जाने, खरीक थाना में मनोज चौधरी की संदिग्ध स्थिति में मौत की उच्चस्तरीय जांच, मृतक मनोज चौधरी के परिजनों को पचास लाख का मुआवजा, पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की गयी।

इसके अलावा माले नेता ने राघोपुर के नन्हकार चौक से खरीक तक जर्जर सड़क का जीर्णोद्धार करने, जाह्नवी चौक से लत्तीपुर तक सड़क व बांध को उच्च करने, रेखा देवी व उनके परिजनों से मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की है। प्रदर्शन में गौरी शंकर राय सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *