बिहपुर। पुलिस अधीक्षक नवगछिया सुशांत कुमार सरोज ने बिहपुर पुलिस पदाधिकारियों समेत कर्मियों को सराहनीय कार्य करने को लेकर पुरस्कार देकर मनोबल को बढ़ाया है। पुरस्कार पाने वालों में बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, एएसआई सतेन्द्र सिंह, पीएसआई आशुतोष कुमार समेत हवलदार संजय कुमार मंडल, जालंधर प्रसाद, सिपाही फंटूश कुमार, मिथलेश कुमार, मुकेश कुमार, रंजय कुमार, सुधीर कुमार एवं धनंजय कुमार शामिल हैं।

ज्ञात हो कि 19 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर लत्तीपुर में छापेमारी कर कुख्यात अपराधी रबील यादव उर्फ रवींद्र यादव को लोडेड देसी कट्टा एवं 5 जिंदा कारतूस के साथ दबोच लिया था। जो बिहपुर एवं खरीक थाने के कांडों में अभियुक्त था। साथ ही लत्तीपुर के शराब माफिया रंजन यादव को भी दबोच लिया था।


