नवगछिया – पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करवाने को लेकर नवगछिया पुलिस ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज के हवाले से जानकारी दी गई है कि पुलिस ने सभी बूथों का सत्यापन कर लिया है. कौन से बूथ संवेदनशील है और कौन से अतिसंवेदनशील इसका भी सत्यापन करा लिया गया है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

दूसरी तरफ वैसे लोग जो पंचायत चुनाव में बाधा डाल सकते हैं उन पर सीसीए थ्री की कार्रवाई और सीआरपीसी की धारा 107 और 109 की कार्यवाही की गई है. एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि करीब 45 लोगों के विरुद्ध सीसीए थ्री का प्रस्ताव भेजा गया है तो ढाई हजार लोगों पर 107 और 109 की कार्रवाई की गई है. नवगछिया के एसपी ने कहा कि चुनाव के बीच में प्रमुख त्योहार भी है जिसको लेकर एक खास रणनीति बनाई है. एसपी नवगछिया ने कहा कि पंचायत चुनाव हो या पर्व त्योहार शराब माफियाओं की दाल गलने वाली नहीं है. शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने अपना स्पाइ डेवलप किया है तो दूसरी तरफ जगह-जगह सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिस के क्रम में बड़े पैमाने पर शराब की बरामदगी भी की जा रही है.

 जिन्होंने नहीं लिया व्यक्तित्व नहीं देख पाएंगे दुर्गा मेला

नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि जिन लोगों ने वैक्सी नहीं लिया है वह दुर्गा पूजा हो या दीपावली मेला नहीं देख पाएंगे. एसपी ने कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल में या फिर मेला में खास तरह के कोरोना का पालन किया जाएगा. मास्क पहनना अनिवार्य होगा और साथ में वैक्सिनेशन का सर्टिफिकेट भी रखना जरूरी होगा. उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार के तरफ से गाइडलाइन भी जारी कर दी जाएगी जिसका अक्षरशह पालन करवाया जाएगा.


एसपी कार्यालय और आवास के लिए चिन्हित जमीन का नवगछिया के एसपी ने किया अवलोकन

नवगछिया – नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज जी ने सोमवार को नवगछिया एसपी कार्यालय और आवास के लिए चिन्हित जमीन का अवलोकन किया है. एसपी ने स्थल पर पहुंचकर जमीन का नक्शा देखा और जमीन की भौगोलिक स्थिति का भी जायजा लिया. जायजा लेने के बाद नवगछिया एसपी कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी नवगछिया ने कहा कि जमीन ठीक-ठाक है. कार्यालय के लिए 1 एकड़ जमीन को चिन्हित किया गया है तो आवाज के लिए 50 डिसमिल जमीन चिन्हित किया गया है. अब भवन निर्माण के लिए पत्राचार किया जा रहा है जल्द ही धरातल पर कार्य दिखने की संभावना है.

ट्रैफिक डीएसपी और ट्रैफिक थाने के लिए एसपी ने भेजा प्रस्ताव

नवगछिया में सावधान हो रहे यातायात को देखते हुए नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने यहां पर ट्रैफिक पुलिस की आवश्यकता को महसूस किया है. नवगछिया के एसपी ने कहा कि यहां यातायात काफी सघन हो गया है आए दिन दुर्घटनाएं भी सामने आ रहे हैं. ऐसी स्थिति को देखते हुए नवगछिया में एक ट्रैफिक थाने की स्थापना और एक ट्रैफिक डीएसपी की पदस्थापना करने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय और संबंधित पदाधिकारी को भेजा गया है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet