बिहपुर। झंडापुर ओपी पुलिस ने रविवार को झंडापुर वार्ड नंबर 11 से आईटी एक्ट के तहत एक वेटरनरी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया की गिरफ्तार वेटरनरी डॉक्टर झंडापुर के राजेश सिंह हैं। इनके द्बारा झंडापुर साइबर सेनानी व्हाट्सएप ग्रुप में अपने मोबाइल नंबर से शांति व सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से मैसेज किया गया है। इनके विरुद्ध विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

झंडापुर ओपी पुलिस ने औलियाबाद के किरची सिंह के घर के पीछे अर्धनिर्मित मकान के अंदर बालू में छुपाकर रखी गयी अंग्रेजी शराब बरामद की। झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि 375 मिली की 11 बोतल शराब बरामद हुई है। इस तरह की छापेमारी लगातार जारी रहेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *