नवगछिया : नहाने के दौरान गंगा नदी में तीन लोग डूब गए। इनमें से एक युवती समेत दाे की मौत हो गई जबकि बच्चे को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया। घटनाएं सबौर के रजंदीपुर गोपालपुर के तीनटंगा अाैर नारायणपुर के दुधैला घाट पर हुई। मरने वाली युवती की पहचान अमडंडा थाना क्षेत्र के छटपटिया पाठकडीह निवासी जयराम साह की 20 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप की गई। वह एक सप्ताह पहले अपने मामा मधुसूदन साह के घर आई थी।

वहीं तीनटंगा घाट पर नदी में डूब रहे पंचगछिया गांव के 8 वर्षीय सुशांत कुमार को वहां नहा रहे युवक ने बचाया। वहीं अठगामा निवासी जयकांत मंडल के 25 वर्षीय पुत्र हरेराम कुमार का ग्रामीण के सहयोग से रात आठ बजे बरामद किया गया। इधर, काजल के मामा ने बताया कि वह गुरुवार सुबह 9:00 बजे नवरात्रि पूजा को लेकर कुछ महिलाओं के साथ स्नान करने गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गई। सूचना पर आसपास के लोग व परिजन पहुंचे।


समाजसेवी अनुपम कुमार ने एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। लेकिन एसडीआरएफ की टीम सात घंटे बाद शाम 4:00 बजे पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ ने शाम करीब 6:30 बजे नदी से काजल का शव निकाला। इधर, युवती की मां दोपहर 2:00 बजे मौके पर पहुंची। काजल चार भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *