नवगछिया| भागलपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी सुजीत कुमार ने मंगलवार को पत्नी के साथ तेतरी दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद डीआईजी ने मंदिर परिसर में सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने पूजा समिति के अध्यक्ष रमाकांत राय, सदस्य बबलू चौधरी, टुनटुन मास्टर, विश्वास वैभव से विभिन्न आयोजनों की जानकारी ली।
Total Downloads: 354

पूजा समिति के सदस्यों और दुकानदारों को मास्क पहनने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। मौके पर एसपी सुशांत कुमार सरोज, डीएसपी सुनील पांडेय, नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण, परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव मौजूद थे।