नारायणपुर। भ्रमरपुर लक्ष्मीटोला निवासी बिरछी मंडल की पुत्री पुतली देवी की हत्या मामले में बिहपुर पुलिस ने नारायणपुर निवासी बमबम यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि हत्या मामले में मिले सुराग पर हिरासत में लिया गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102

महिला की साड़ी से फसरी लगाकर हत्या कर शव को केलाबाड़ी में गुरुवार की रात फेंका था। महिला के मोबाइल पर नारायणपुर निवासी का फोन रात में आया था। उसके बाद महिला घर से निकली थी। मृतका के पिता द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में हिरासत लिये गए युवक का नाम नहीं है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
