बिहपुर। बिहपुर थानाक्षेत्र के भ्रमरपुर लक्ष्मीटोला निवासी विरछी मंडल की पुत्री पुतुल देवी की हत्या मामले में दो अप्राथमिकी आरोपियों को सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया की गिरफ्तार आरोपी नरायणपुर का बमबम यादव एवं जयरामपुर निवासी रोहित मंडल है।

दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बता दें कि महिला की साड़ी से फसरी लगाकर हत्या कर गुरुवार की रात शव को केलाबाड़ी में फेंक दिया गया था। महिला के मोबाइल पर फोन कर नारायणपुर निवासी बमबम यादव ने फोन कर मेला देखने बुलाया था। उसके बाद महिला घर से मेला देखने निकली थी।

