भागलपुर, इशाकचक के भीखनपुर की रहने वाली लड़की ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए आर्मी जवान के खिलाफ इशाकचक थाने में केस दर्ज कराया है। लड़की ने पुलिस को बताया है कि आरोपी लड़का भी इशाकचक थाना क्षेत्र के ही बरहपुरा ईदगाह का रहने वाला है। आरोपी वर्तमान में गुवाहाटी में पदस्थापित है।

भागलपुर में मिला फिर दिल्ली, गेंगटोक और गुवाहाटी भी ले गया

लड़की का आरोप है कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद आरोपी मजहूर उद्दीन ने उससे नजदीकी बढ़ाई और उससे मिलने भागलपुर आया। यहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बना लिया। आरोपी की बात में आकर वह उसके साथ गेंगटोक चली गई। उसके बाद वह उसे दिल्ली ले गया और फिर गुवाहाटी लेकर गया। उसने लड़की से यह कहा कि गुवाहाटी में वह उसे अपने वरीय अधिकारियों से मिलवाएगा और उन्हें ही शादी के लिए परिवार वालों को मनाने के लिए कहेगा।


तीन दिन बीत जाने पर उसने अपने अधिकारी से नहीं मिलवाया। पूछाने पर कहा कि वे बाहर चले गए हैं। लड़की ने कहा कि वह रुकेगी और उसके वरीय अधिकारी से मिलकर लौटेगी। उसके बाद आरोपी लड़के ने बहाना बनाकर उसे घर वापस भेज दिया। लड़की का कहना है कि उसके बाद वह शादी से पीछे हटने लगा और तरह तरह के बहाने बनाने लगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *