08-naugachia-madwari-yuwa-manch-ka-crecat

नवगछिया : मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा द्वारा दो दिवसीय क्रिकेट मैच इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में खेला गया. क्रिकेट टूर्नामेंट स्वर्गीय हरीश चंद्र मिश्र मेमोरियल के द्वारा आयोजित किया गया. जिसमें 5 टीम ने हिस्सा लिया. जिसमें नवगछिया , भागलपुर , झाझा, नाथनगर और कटिहार शामिल है. इस मौके पर जीतने वाली टीम को पंद्रह हजार पांच सौ रुपए उपविजेता को सात हजार सात सो सतहत्तर रुपए प्रदान किया गया. मैन ऑफ द मैच के साथ-साथ मैन ऑफ द सीरीज से विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष, आकाश अग्रवाल, अध्यक्ष निखिल चिरानिया, राष्ट्रीय संयोजक सुभाष वर्मा मौजूद थे.वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव विकास चिरानिया, चेतन, रवि सर्राफ, गोविंद केडिया, रोहित चिरानिया, विवेक केडिया उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *